ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध... पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,...

पंजाब और दिल्ली राज्य के बीच Knowledge Sharing Agreement वास्तव में पावर शेयरिंग एग्रीमेंट (Power Sharing Agreement) है : मनोरंजन कालिया

श्री मनोरंजन कालिया पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पंजाब और पूर्व कैबिनेट मंत्री ने एक प्रेस बयान में कहा कि पंजाब और दिल्ली राज्य के बीच Knowledge Sharing Agreement जिस पर श्री अरविन्द केजरीवाल मुख्यामंत्री दिल्ली और स. भगवंत सिंह मान ने हस्ताक्षर किये वास्तव में पावर शेयरिंग एग्रीमेंट (Power Sharing Agreement) है ताकि आप पार्टी के सुप्रीमो  श्री अरविन्द केजरीवाल मुख्यामंत्री दिल्ली   परोक्ष रूप से पंजाब पर अघोषित पंजाब के  मुख्यामंत्री के रूप में सत्ता चला सके I उल्लेखनीय है कि पंजाब में 300  यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा से पहले, श्री अरविन्द केजरीवाल मुख्यामंत्री दिल्ली ने पंजाब सरकार के सीनियर ऑफसरों को बुलाकर दिल्ली में बैठक की थी , जिसकी पंजाब में  तीवर अलोचना   हुई थी I इस लिए Knowledge Sharing Agreement  घड़ा  गया है ताकि ऐसी बैठकों पर पर्दा डाला जा सके I श्री कालिया ने कहा कि यह सीधे तौर पर देश के संघयिये ढांचे पर कुठाराघात है और भारत के सविधान को  पलटने का भी कुप्रयास  है I

श्री कालिया ने आगे कहा कि मुख्यामंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान को  पंजाब की जनता को Knowledge Sharing Agreement  पर हस्ताक्षर करने से पहले विशवाश में ना लेकर पंजाब की जनता से विश्वासघात किया है I

Loading

Scroll to Top