ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध... पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,...

भगवंत मान सरकार, 184 VIPs की सुरक्षा ली वापस, इसमें पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार एक्शन मोड में हैं। लगातार नए-नए फैसले ले रही है। उन्होंने 184 VIPs की सुरक्षा वापस ले ली है। ये वीआईपी पूर्व मंत्री, विधायक, निजी सुरक्षा प्राप्त लोग हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुरक्षा ने 20 अप्रैल को लिखे एक पत्र में कहा कि मौजूदा खतरे के आकलन के आधार पर सुरक्षा समीक्षा के बाद सक्षम ऑथरिटी ने पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और निजी सुरक्षा प्राप्त लोगों से सुरक्षा वापस लेने की मंजूरी दे दी है। अपनी सुरक्षा गंवाने वाले 184 वीआईपी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदर्शन बराड़, आईपीएस गुरदर्शन सिंह और उदयबीर सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे) के परिवार शामिल हैं। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्रियों सुरजीत सिंह रखड़ा और बीबी जागीर कौर, तोता सिंह (शिरोमणि अकाली दल मोगा), कांग्रेस के पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा, संतोष चौधरी और कांग्रेस के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। राजेश बग्गा (भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष), माही गिल (भाजपा के स्टार प्रचारक), और हरिंदर सिंह कोहली (जिला अध्यक्ष भाजपा) के लिए भी तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है।आदेश के अनुसार सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के विशिष्ट आदेश पर तैनात कर्मियों को वापस नहीं लिया जाएगा। इससे पहले 12 मार्च को 122 संसद सदस्यों (सांसदों) और विधान सभा सदस्यों (विधायकों) की सुरक्षा छीन ली गई थी।

Loading

Scroll to Top