केंद्र सरकार द्वारा जान-बूझ कर गोदाम खाली न करवा कर पंजाब के किसानों को किया जा रहा है परेशान: मोहिंदर भगत

– कैबिनेट मंत्री ने धान की चल रही खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की
– अधिकारियों को फसल की साथ-साथ लिफ्टिंग और तय समय में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश
– कहा, जिले में अब तक किसानों को 313 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका
जालंधर : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार जान-बूझ कर गोदाम खाली न करवा कर और पंजाब के किसानों को परेशान कर रही है। वह आज नई अनाज मंडी जालंधर में धान की चल रही खरीद प्रक्रिया की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर हलका विधायक रमन अरोड़ा और आप के सीनियर नेता दिनेश ढल्ल भी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा केंद्र को लगातार पत्र लिखे जाने के बावजूद पंजाब के गोदाम खाली नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि केंद्र की भाजपा सरकार एक साजिश के तहत राज्य की शांति भंग करना चाहती है।उन्होंने कहा कि केंद्र के इस रवैये के कारण किसानों को धरना देने पर मजबूर होना पड़ रहा है। श्री भगत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इस रवैये का जवाब समय आने पर पंजाब की जनता देगी।
अनाज मंडी के दौरे दौरान किसानों से बातचीत करते हुए मोहिंदर भगत ने आश्वासन दिया कि किसानों को मंडियों में अपनी  फसल में बेचने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है और केंद्र के दबाव के बावजूद किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
खरीद प्रक्रिया की समीक्षा करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी गई फसल की साथ-साथ लिफ्टिंग और किसानों को निर्धारित समय के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि कल तक जिले की मंडियों में 172958 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 167629 मीट्रिक टन फसल खरीदी जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि जिला जालंधर में किसानों को पंजाब सरकार द्वारा खरीदी गई धान की फसल का 313 करोड़ रुपये का भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य उचित खरीद प्रक्रिया और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
……..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Latest news
ਸੂਬਾਈ ਅਤੇ ਉੱਤਰੀ ਖੇਤਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਸੀਬੀਐਸਈ ਭੀਖੀ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸਕੇਟਿੰਗ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਤਾਰਾ ਚੰਦ ਵਿੱਦਿਆ ਮੰਦਰ, ਭੀਖੀ ਦੇ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਮੈਡਲ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਮੇਰਾ ਮਕ਼ਸਦ - ਮਾ ਵਰਿੰਦਰ ਸੋਨੀ सरकारी स्पोर्टस कालेज में 6 से 13 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली- एस.डी.एम. ने लिया प्रबंधों का जायज़ा भारतीय सेना द्वारा केडेटों और छात्र / छात्राओं के लिये आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी कन्या  सीनियर सेकंडरी स्कूल आदर्श नगर का दौरा किया भारतीय तटरक्षक बल ने ओलिव रिडले कछुए को एक घातक जाल से बचाया केंद्र सरकार द्वारा जान-बूझ कर गोदाम खाली न करवा कर पंजाब के किसानों को किया जा रहा है परेशान: मोहिं... शहरवासियों तक पहुंचाया जाए साफ पानी, सीवरेज की सफ़ाई और स्ट्रीट लाइट का काम शीघ्र निपटाया जाए: मोहिं... ਦਿਵਿਆਂਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਮੇਰਾ ਮਕ਼ਸਦ - ਮਾ ਵਰਿੰਦਰ ਸੋਨੀ