मोहिंदर भगत ने किया सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ 

कहा : जालंधर वेस्ट की हर सड़क का होगा नवनिर्माण 
जालंधर। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने वार्ड  45 के अंतर्गत आती 120 फुटी रोड़ बीर बर्बरीक चौंक से बाबू जगजीवन राम चौंक के बीच जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जिससे 120 फूटी रोड़ पर आने जाने वाले लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं पूर्व सिनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने अपने  साथियों सहित मोहिंदर भगत को फूल मालाएं पहनाई तथा लड्डू खिलाए कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने बताया कि इस कार्य पर 47.65 लाख रुपये का खर्च आएगा। साथ ही क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही उनके निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट की हर सड़क का नवनिर्माण करवाया जाएगा ताकि राहगीरों को किसी किस्म की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इस अवसर पर उनके साथ पार्षद पति कमलजीत सिंह भाटिया, अमृतपाल सिंह भाटिया,अश्वनी अरोड़ा एवं अन्य इलाका निवासी मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Latest news
ਸੂਬਾਈ ਅਤੇ ਉੱਤਰੀ ਖੇਤਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਸੀਬੀਐਸਈ ਭੀਖੀ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸਕੇਟਿੰਗ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਤਾਰਾ ਚੰਦ ਵਿੱਦਿਆ ਮੰਦਰ, ਭੀਖੀ ਦੇ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਮੈਡਲ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਮੇਰਾ ਮਕ਼ਸਦ - ਮਾ ਵਰਿੰਦਰ ਸੋਨੀ सरकारी स्पोर्टस कालेज में 6 से 13 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली- एस.डी.एम. ने लिया प्रबंधों का जायज़ा भारतीय सेना द्वारा केडेटों और छात्र / छात्राओं के लिये आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी कन्या  सीनियर सेकंडरी स्कूल आदर्श नगर का दौरा किया भारतीय तटरक्षक बल ने ओलिव रिडले कछुए को एक घातक जाल से बचाया केंद्र सरकार द्वारा जान-बूझ कर गोदाम खाली न करवा कर पंजाब के किसानों को किया जा रहा है परेशान: मोहिं... शहरवासियों तक पहुंचाया जाए साफ पानी, सीवरेज की सफ़ाई और स्ट्रीट लाइट का काम शीघ्र निपटाया जाए: मोहिं... ਦਿਵਿਆਂਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਮੇਰਾ ਮਕ਼ਸਦ - ਮਾ ਵਰਿੰਦਰ ਸੋਨੀ