जालंधर के वार्ड नंबर-20 में प्रधान दीना नाथ की देखरेख में 22 अगस्त को लगेगा “सरकार आपके द्वार” के तहत विशेष कैंप

जालंधर: पंजाब के जालंधर के वार्ड नंबर-20 में सरकार आपके द्वार के अंतर्गत 22 अगस्त को प्रधान दीना नाथ की देखरेख में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जालंधर सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगें। जानकारी देते हुए वार्ड नं- 20 के प्रधान दीनानाथ ने बताया कि कैंप का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। जिसमें जनता की समस्यायों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधान दीनानाथ ने आगे बताया कि कैंप के दौरान बिजली विभाग, कारपोरेशन, पुलिस प्रशासन, आधार कार्ड, नीले कार्ड, डी सी ऑफिस से सम्बंधित जिसको भी कार्य हो, उनके कार्य का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। प्रधान दीनानाथ ने बशीरपुरा, कमल बिहार, ठाकुर सिंह कॉलोनी, भारत नगर, गुरु नानक पुरा और चौगिट्टी के लोगों से अपील की है कि आप लोग बढ़ चढ़ कर इस कैंप का हिस्सा बनें और कैंप का फायदा उठायें। कैंप का स्थान जंज घर पीपल वाली गली बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप प्रधान दीनानाथ भारत नगर, चौगिट्टी रोड से संपर्क कर सकते हैं।

Scroll to Top
Latest news
ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੇ ਤਣਾਅ ਪ੍ਰਬੰਧਨ 'ਤੇ ਇੱਕ ਸੈਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਆਯੋਜਿਤ आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री नवजोत सिद्धू के पूर्व सलाहकार मलविंदर सिंह माली गिरफ्तार ममता सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों की मांगे मान लीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की तारीख फिर आगे बढ़ा दी गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब का किवाड़ 10 तारीख को बंद होंगे अधिकारियों व कर्मचारियों पर एफआईआर के विरोध में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हड़ताल अनंत चौदस के धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला, सुबह से ही भक्तों की लगी लं... मनसा में सीएम भगवंत मान के बोर्ड पर अज्ञात ने पोथी कलाख ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜ੍ਹੀਆਂ ਰੇਹੜੀਆਂ ਅਤੇ ਰੇਹੜੇ ਪਿੱਛੇ ਹਟਵਾਏ