सीएम भगवंत मान का पंजाब की महिलाओं को राखी का तोहफा

बरनाला: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बरनाला में राखी त्योहार के अवसर पर एक राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए महिलाओं के लिए एक बड़े उपहार की घोषणा की। उन्होंने राखी त्योहार के मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 3000 नए पदों को भरने के साथ-साथ महिलाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा करने की भी घोषणा की। सीएम मान ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही इन पदों पर भर्ती की जाएगी।
भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार आशा वर्करों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के छह जिलों में वरिष्ठ पुलिस कप्तान के रूप में महिला अधिकारी तैनात हैं और आठ जिलों में महिला उपायुक्त हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में लड़कियों के कल्याण के लिए बड़े प्रयास किये जा रहे हैं और इन प्रयासों के वांछित परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन कर्मचारियों में महिलाओं की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के मौजूदा मानदंडों को बदलने के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि पिछली सरकारों ने इन नियमों को बदलने के लिए कुछ नहीं किय। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड में लड़कियों की भर्ती करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य होगा।

Scroll to Top
Latest news
आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री नवजोत सिद्धू के पूर्व सलाहकार मलविंदर सिंह माली गिरफ्तार ममता सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों की मांगे मान लीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की तारीख फिर आगे बढ़ा दी गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब का किवाड़ 10 तारीख को बंद होंगे अधिकारियों व कर्मचारियों पर एफआईआर के विरोध में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हड़ताल अनंत चौदस के धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला, सुबह से ही भक्तों की लगी लं... मनसा में सीएम भगवंत मान के बोर्ड पर अज्ञात ने पोथी कलाख ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜ੍ਹੀਆਂ ਰੇਹੜੀਆਂ ਅਤੇ ਰੇਹੜੇ ਪਿੱਛੇ ਹਟਵਾਏ जालंधर ग्रामीण पुलिस की ओर से अंकुश भया गैंग का पर्दाफाश; गिरोह के सरगना और एक पुलिस कांस्टेबल सहित ...