क्षेत्रीय लेखा कार्यालय (वेतन), जालंधर छावनी में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

जालंधर :  आज क्षेत्रीय लेखा कार्यालय (वेतन), जालंधर छावनी में दसवे अंतराष्ट्रीय योगा दिवस का
आयोजन किया गया। जिसमे रक्षा लेखा विभाग, जालंधर छावनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने
भाग लिया। इस मोके पर योग पथ संस्थान के योग शिक्षक डॉ. विनोद कुमार ने योगा के महत्व को
बताते हुये अधिकारियों व कर्मचारियों को नये नये योगा अभ्यास भी सिखाये। उन्होने बताया कि
स्वस्थ शरीर का निर्माण योगा अभ्यास से संभव है। योगा अभ्यास से बड़ी बड़ी बीमारियों से भी बचा
जा सकता है। उन्होने कहा कि योगा अभ्यास को हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना
चाहिए। कर्मचारियों के लिए यह ओर भी अनिवार्य है क्योंकि उनका अधिकतर समय कुर्सी पर बैठ
कर कार्य करने में ही व्यतीत होता है जिस से तरह तरह की बीमारियों शरीर में घर करने लगती है।
क्षेत्रीय लेखा कार्यालय के सहायक नियंत्रक श्री लक्ष्मण सिंह आईडीएएस व श्री कश्मीरी लाल, व लेखा
अधिकारी (प्रसाशन), श्री परमिंदर सिंह, व लेखा अधिकारी, अन्य अधिकारी व
कर्मचारी भी मौजूद रहे। श्री कश्मीरी लाल ने बताया कि श्री राजकुमार अरोड़ा, आईडीएएस, प्रधान
नियंत्रक (सेना) चंडीगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार व कार्यालय के प्रभारी अधिकारी श्रीमति मंजीत कौर
आईडीएएस, अपर नियंत्रक के मार्ग दर्शन के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Scroll to Top
Latest news
ਪਿੰਡ ਬਿੱਲਾ ਨਵਾਬ ਨੇ ਜਾਤ ਪਾਤ ਤੋਂ ਉੱਤੇ ਉੱਠ ਕੇ ਸਰਬ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਚੁਣਿਆ ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸਰਪੰਚ लुधियाना जिले में  वायु रक्षा ब्रिगेड द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन  भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना कर हमें शिक्षित होने का संदेश दिया: मोहिंदर भगत  प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब के निर्माण के लिए भगवान वाल्मीकि जी के पदचिह्नों पर चलें: मुख्यमंत्री की ल... कैबिनेट मंत्रियों ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर लोगों को मुबारकबाद दी भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित किया अमेरिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रोक दिवाली से पहले दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, 1 जनवरी तक लागू रहेगा आदेश महल कलां में पंच प्रत्याशी पर हमला, अस्पताल में भर्ती उधव ठाकरे अस्पताल में भर्ती