जालंधर लोकसभा हल्के में मनोज अग्रवाल के प्रयासों से भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत, कैंट हल्के के दर्जनों आप नेता पार्टी में हुए शमिल

जालंधर लोकसभा में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह–विजय रूपाणी

जालंधर (Titu rawat )भारतीय जनता पार्टी को जालंधर लोकसभा में मजबूती मिलते हुए कैंट हल्के के को कन्वीनर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल के प्रयासों से कैंट हल्के के वार्ड न 7 रंजीत नगर दीप नगर के दर्जनों आप नेताओं ने भाजपा ज्वॉइन की है।भाजपा ज्वाइन करने वालों में अमित बत्रा,सुमित साईं,सोम नाथ,सतपाल,अवतार सिंह,पसिवीन सिंह,राकेश कुमार गैल,हिमांशु,हरि लाल यादव,मनोव बत्रा,मनु अटवाल,सोनू बत्रा,मोनू बत्रा,जोनू, पूनम बत्रा,प्रीति बत्रा पूजा,मदन गिल आदि सम्मिलित है।उन्हें भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर अमित बत्रा और सुमित साई ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं जो कि राष्ट्रवाद की धारणा पर चलती है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जालंधर में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। विजय रूपाणी ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का हार्दिक स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि आगामी समय में मोदी जी पूरी तरह जालन्धर में अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाए कांग्रेसी और आप पार्टी आम लोगों को गुमराह कर रही है।

Scroll to Top
Latest news
ਪਿੰਡ ਬਿੱਲਾ ਨਵਾਬ ਨੇ ਜਾਤ ਪਾਤ ਤੋਂ ਉੱਤੇ ਉੱਠ ਕੇ ਸਰਬ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਚੁਣਿਆ ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸਰਪੰਚ लुधियाना जिले में  वायु रक्षा ब्रिगेड द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन  भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना कर हमें शिक्षित होने का संदेश दिया: मोहिंदर भगत  प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब के निर्माण के लिए भगवान वाल्मीकि जी के पदचिह्नों पर चलें: मुख्यमंत्री की ल... कैबिनेट मंत्रियों ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर लोगों को मुबारकबाद दी भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित किया अमेरिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रोक दिवाली से पहले दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, 1 जनवरी तक लागू रहेगा आदेश महल कलां में पंच प्रत्याशी पर हमला, अस्पताल में भर्ती उधव ठाकरे अस्पताल में भर्ती