ऑटो यूनियन जालंधर का आम आदमी पार्टी को समर्थन

 जालंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ प्रत्याशी रिंकू को दिया समर्थन

जालंधर- ऑटो यूनियन जालंधर ने जालंधर उपचुनाव  में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है।  ऑटो रिक्शा चालक अपने ऑटो रिक्शा पर बैनर लगाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। जालंधर बस स्टैंड पर आईएस बागा की ओर से ऑटो यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक की गई।  बैठक के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू सहित सुरिंदर सिंह  धोत, कंवर इकबाल मौजूद थे। इस बैठक के दौरान ऑटो यूनियन ने अपने ऑटो रिक्शा के पीछे पार्टी के चुनाव चिन्ह लगा कर  प्रचार करने का वादा किया.  उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य को गरीबों के दर्द को समझने वाली सरकार मिली है।  बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को पूरा समर्थन दिया जाएगा और पार्टी को भारी मतों के अंतर से जीत दिलाई जाएगी।
इस मौके पर ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष इंदर सिंह, दर्शन सिंह, जगदीश कुमार, सुखदेव सिंह, गुरचरण सिंह, होशियार सिंह, कुलदीप सिंह, गुरचरण सिंह बाबा, अजय कुमार, दीपू, राजिंदर कुमार रवि सभरवाल सहित तमाम ऑटो रिक्शा चालक मौजूद रहे।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश