ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
डीएवी यूनिवर्सिटी में "शिंदा शिंदा नो पापा" की स्टार कास्ट ने किया स्टूडेंट्स का मनोरंजन ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY

भगवंत मान सरकार पंजाब के लोगो को केन्द्र से मिलने वाले लाभ में रुकावट पैदा करती है –अर्जुन राम मेघवाल

  • व्यापारियों उद्योगपतियों की प्रगति के लिए प्रत्येक काम करेगी भाजपा की केंद्र सरकार –अर्जुन राम मेघवाल
  • केंद्रीय मंत्री ने जलांधर शहरी के भाजपा पदाधिकारियों और मंडलो के साथ की संगठनात्मक बैठक
  • जालंधर कैंटोमेंट बोर्ड की बैठक में लिया हिस्सा ,कैंट स्टेशन के नवीनीकरण का किया निरीक्षण
  • जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ विभिन्न बैठकों में लिया हिस्सा

जलांधर- भारत सरकार में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जलांधर लोकसभा प्रवास के पहले दिन उन्होंने जिला कोर कमेटी की अहम बैठक में हिस्सा लिया और इस उपरांत जिला पदाधिकारियों और मंडलो के साथ की संगठनात्मक बैठक कर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,जिला प्रभारी संजीव खन्ना,प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़,पूर्व एमएलए इक़बाल सिंह अटवाल, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,पूर्व एमएलए अरुणेश शाकिर आदि उपस्थित हुए।अर्जुन राम मेघवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि आज हम सभी को एकजुट होकर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की ज़रूरत है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का आधार है तथा बूथ से लेकर मंडल तक हमें पार्टी की नींव को मज़बूत करने के लिये सभी को साथ लेकर चलना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदल दिया है और सभी को भ्रष्टाचार की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति पर ज़ोर देना चाहिए।अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओ को मुख्य रखते हुए देशहित में कई इतिहास कायम किये है।उन्होंने सभी से 2024 लोकसभा चुनावों संबंधी विचार-विमर्श करके आगे के लिये सुझाव भी लिये।उन्होंने कहा कि आज हमने यहाँ इस अवसर पर विजय होने का संकल्प लेना है,वही जालंधर के जो काम छूट गए हैं, उसे पूरा करने का संकल्प भी लेना है।उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब के लोगो को केन्द्र से मिलने वाले हर। एक लाभ में रुकावट पैदा करती है और जिससे लोग केंद्र सरकार की योजना को पूरी तरह लाभ नहीं ले पाते। उन्होंने कहा कि व्यापारियों उद्योगपतियों की प्रगति के लिए केंद्र सरकार हर उचित कदम उठाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर देते हो कहा कि देश की देश के विकास में इनका अमूल्य योगदान है।उन्होंने जालंधर कैंटोमेंट बोर्ड की अहम बैठक में भाग लिया और उनकी आगामी योजनाओं संबंधी विचार विमर्श किया।इस बैठक में रामस्वरूप हरितवाल सीईओ कैंटोमेंट बोर्ड,जालंधर कैंटोमेंट बोर्ड के अध्यक्ष सेना मेडल बिग्रेडियर सुनील कुमार सौल,सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला और स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।इसके कैंट स्टेशन का दौरा करके उसके नवीनीकरण का निरक्षण किया और दिशा निर्देश दिए।इसके साथ केंद्रीय मंत्री ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ विभिन्न बैठकों में हिस्सा लिया और कहा कि व्यापारियों उद्योगपतियों की प्रगति के लिए भाजपा की केंद्र सरकार प्रत्येक काम करेगी।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने व्यवसाय को बढ़ावा देने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। ये योजनाएँ भारत में व्यवसायों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की श्रेणी में आती हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित व्यवसाय देश की आर्थिक वृद्धि और विकास में मदद करते हैं और वैश्विक स्तर पर पहचान भी हासिल करते हैं।इसके उपरांत डीसी ऑफिस जालंधर डिप्टी कमिश्नर विशेष सांरगल और जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमे शहर में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।इस बैठक में केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना पर हो रही ईलाज के दौरान लापारवाही और देरी पर वृस्तित चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व भाजपा देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी,पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,सुभाष शर्मा,रमेश शर्मा,रवि महिंद्रु,पी एस आहलूवालिया,जिला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी, दविंदर कालिया,मनीष विज, देवेंद्र भारद्वाज,हनी कंबोज,भुपिंदर कुमार,जिला सचिव शाम शर्मा, मीनू शर्मा,गुरविंदर सिंह लांबा,जिला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा और सनी शर्मा,जिला मीडिया इंचार्ज तरूण कुमार,दिनेश मल्होत्रा,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, योगेश मल्होत्रा,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज जुल्का,प्रदेश एससी मोर्चा उपाध्यक्ष रोबिन सांपला,वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, जिला आई टी सैल अध्यक्ष दीपाली बागड़िया,महेंद्र भगत,प्रमोद महाजन,शिव दयाल माली,जी एस आहलूवालिया,पुनीत शुक्ला,मंडल अध्यक्षों में राजेश कुमार मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा ,आशीष सहगल, राकेश शर्मा , संदीप कुमार, प्रदीप कपानिया, कुणाल शर्मा मनीष बल,बलराज बदन, राहुल जमवाल,कुलदीप मानक,शिव दर्शन अब्बी,अनुज शारदा, आदि उपस्थित थे।

Loading

Scroll to Top