ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
डीएवी यूनिवर्सिटी में "शिंदा शिंदा नो पापा" की स्टार कास्ट ने किया स्टूडेंट्स का मनोरंजन ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY

प्रथम राउंड ग्लास इंटर डेवलपमेंट सेंटर हॉकी लीग-2022: आर.जी.एस. एकनूर हॉकी अकादमी, तेहांग ने पूरे अंक अर्जित किए

जालंधर (Surinder Singh ) : अच्छे कौशल और बेहतर समन्वय का प्रदर्शन करते हुए आर.जी.एस. एकनूर हॉकी अकादमी, तेहांग ने प्रथम राउंड ग्लास स्पोर्ट्स इंटर डेवलपमेंट सेंटर हॉकी लीग (अंडर 16 वर्ष आयु वर्ग)) के उद्घाटनी मैच में आर.जी.एस. गोबिंद स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी, कुक्कर पिंड को हराया।

स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम में दिन के पूल-ए के पहले मैच में आर.जी.एस. एकनूर हॉकी अकादमी, तेहांग ने आर.जी.एस. गोबिंद स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी कुक्कर पिंड को 8-1 से हराया। विजेता टीम के सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।  हाफ टाइम तक विजेता टीम 4-0 से आगे चल रही थी। विजेता टीम के निखिल मेहमी को मे मैन ऑफ मैच घोषित किया गया । पुल-ए के मैच में आर.जी.एस. जीटीबी हॉकी अकादमी, बाबा बकाला ने आर.जी.एस. गुरु तेग बहादुर हॉकी अकादमी, चाचरेढ़ी को 4-1 से हराया।  हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर खेल रही थीं।  इस मैच में विजेता टीम के गगनदीप सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।           पूल-बी के तीसरे मैच में आर.जी.एस.बाबा पल्ला स्पोर्ट्स क्लब हॉकी अकादमी, बुटाला ने आर.जी.एस. धन्नोवाली हॉकी अकादमी, धन्नोवाली को 3-0 से हराया।  विजेता टीम हाफ टाइम तक 1-0 से आगे चल रही थीं।  इस मैच में विजेता टीम के मनजोत सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। दिन के आखिरी पूल-बी दूसरे मैच में आर.जी.एस. हॉकी अकादमी, रूप नगर ने आर.जी.एस.  यूथ स्पोर्ट्स क्लब हॉकी अकादमी, मीठापुर ने  को 3-1 से हराया।  हाफ टाइम तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर खेल रही थीं।  इस मैच में विजेता टीम के सनमुख सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

 

इससे पहले मास्को ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, आईपीएस (सेवानिवृत्त), जिलाध्यक्ष, आप आदमी पार्टी, जालंधर ने लीग का उद्घाटन किया।  इस मौके पर ओलंपियन राजिंदर सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी और मुख्य कोच हॉकी पंजाब, इकबाल सिंह संधू, सीईओ।  सुरजीत हॉकी अकादमी, ओलंपियन राजिंदर सिंह (सीनियर), सुरिंदर सिंह भापा, ओलंपियन दिलप्रीत सिंह, ओलंपियन शमशेर सिंह मौजूद थे।

Loading

Scroll to Top