ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ

*🍁 राशिफल 5 अगस्त 🍁*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

🕉 नवग्रह वास्तु 🕉

 

 

*🍁 राशिफल 5 अगस्त 🍁*

 

 

मेष राशि

 

आज का दिन आपका बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। इस राशि के जो लोगों से ठीक नहीं थे आज उनके स्वास्थ्य लाभ होगा। आज का दिन धन निवेश के लिए दिन अच्छा है अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो सभी पहलुओं को देख कर ,कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में हैं तो कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। घर के भौतिक सुखों के लिए खर्च होंगे।

 

वृष राशि :

 

वृष राशि वाले जो छात्र प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। आज ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा आप अपने वाकपटुता से अपने उच्च अधिकारियों के बी चहेते बन जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज काम में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

 

मिथुन राशि:

 

मिथुन राशि की महिलाएं कार्यस्थल पर अधिक व्यस्त रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में लाभ के योग बन रहे हैं। दफ्तर में किसी भी विवाद से बचकर रहना होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आज मौसम के कारण सेहत में कोई परेशानी आ सकती है इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखें। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

 

कर्क राशि

आज काम के लिए योजना बनाने का सही समय है। जमीन जायदाद से जुड़ा पारिवारिक विवाद हो सकता है। अगर आप कोई नया निवेश करने जा रहे हैं तो सोच समझ कर करें नहीं तो किसी गलती के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

 

सिंह राशि

 

आज का दिन शैक्षिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। विदेश में नौकरी कर रहे जातकों को धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम रखने में सफल होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिसे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आप के गुप्त शत्रु आप को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आपकी समझदारी और सजगता से आपका बाल भी बांका नहीं होगा।

 

कन्या राशि

 

जो लोग नौकरी करते हैं आज के दिन नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। खान-पान के प्रति सतर्क रहें और सेहत का ख्याल रखें।आज आपके कार्यक्षेत्र में आप का मनोबल देखने योग्य होगा आप सभी काम आसानी से पूरे कर लोगे। आज कहीं से धन लाभ भी होता हुआ दिखाई दे रहा है। आज परिवार के साथ धार्मिक स्थान में जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।

 

 

तुला राशि

 

अगर आज व्यापारिक यात्रा करने का मौका मिले तो उसे गवाएं नहीं क्योंकि इससे आपको फायदा हो सकता है और व्यापार में वृद्धि हो सकती है। जमीन जायदाद के कामों में भाई-बंधुओं से लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव के बावजूद प्रेम बना रहेगा।

 

 

वृश्चिक राशि

 

आज घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें यातायात नियमों का पालन करें नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे। छोटे व्यापारियों को आज व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी मित्र से मुलाकात का मौका मिल सकता है जिससे आपको व्यापार में लाभ मिलेगा।

 

धनु राशि

आज कार्यस्थल में माहौल बढ़िया रहेगा दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण न खोएं नहीं तो किसी से झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, और आप अपने मित्रों के साथ नहीं धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। आपके जीवन साथी ने जो आपको कोई काम दिया हुआ है वह आज पूरा करना होगा नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आज का शुभ रंग हल्का पीला है।

 

 

मकर राशि

जो लोग टूरिंग का काम करते हैं ध्यान से यात्रा करें नहीं तो कहीं नुकसान होने की संभावना है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खानपान की गलत आदतों को सुधारें नहीं तो स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आज अचानक किसी कारणवश धन खर्च बढ़ सकता है। कार्य में असफलता से मन में नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो सकती हैं। जिसको अपने आत्मविश्वास से दूर करना होगा।

 

कुंभ राशि

आज के दिन की गई कड़ी मेहनत आगे लाभ दिला सकती है। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज आप वस्त्र और आभूषण पर खर्च करेंगे। जो लोग सामाजिक कार्य करता है उनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज के दिन काले रंग के कपड़े न पहनें।

 

मीन राशि

 

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला होगा।प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर दफ्तर में काम का बोझ बढ़ सकता है। मीन राशि के विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज का शुभ रंग हरा है ।

Loading

Scroll to Top