जालंधर में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी बढ़त, एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने साथियों सहित आप में हुए शामिल

  • शिवसेना समाजवादी को भी लगा बड़ा झटका! राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और राष्ट्रीय चेयरमैन हनी भारद्वाज समेत उनके सैकड़ों साथियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में कराया शामिल, किया स्वागत
  • आप को जालंधर वेस्ट की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है, मोहिंदर भगत भारी बहुमत से जीतेंगे- भगवंत मान

जालंधर- जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी बढ़त मिली है। शनिवार को एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने शिव सेना समाजवादी को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और राष्ट्रीय चेयरमैन हनी भारद्वाज अपने सैकड़ों साथियों के साथ आप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री को पार्टी में शामिल हुए सभी नए नेताओं ने आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर में बहुत मजबूत है। हमारी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार आप से जुड़ रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जालंधर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि यहां की जनता ‘आप’ प्रत्याशी महेंद्र भगत को भारी बहुमत से जितायेगी और धोखेबाजों को मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी काफी पढ़े-लिखे और ईमानदार है। उनकी दो पीढ़ियों ने जालंधर के लोगों की सेवा की है।

Scroll to Top
Latest news
जोश उत्साह देशभक्ति से परिपूर्ण एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय कैम्प का आगाज डिवीजनल कमिश्नर ने लोगों को भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं से मार्गदर्शन लेकर मानवता के कल्याण के लिए... डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को वातावरण की संभाल में सक्रिय भूमिका निभाने का न्योता दिया भगवान वाल्मीकि जी का जीवन हमें सत्य एवं परिश्रम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: मोहिंदर भगत  रैशनेलाईजेशन के बाद जिले में 1926 पोलिंग बूथ : डिप्टी कमिश्नर ਪਿੰਡ ਬਿੱਲਾ ਨਵਾਬ ਨੇ ਜਾਤ ਪਾਤ ਤੋਂ ਉੱਤੇ ਉੱਠ ਕੇ ਸਰਬ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਚੁਣਿਆ ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸਰਪੰਚ लुधियाना जिले में  वायु रक्षा ब्रिगेड द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन  भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना कर हमें शिक्षित होने का संदेश दिया: मोहिंदर भगत  प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब के निर्माण के लिए भगवान वाल्मीकि जी के पदचिह्नों पर चलें: मुख्यमंत्री की ल... कैबिनेट मंत्रियों ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर लोगों को मुबारकबाद दी