ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
डीएवी यूनिवर्सिटी में "शिंदा शिंदा नो पापा" की स्टार कास्ट ने किया स्टूडेंट्स का मनोरंजन ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY

हरचंद सिंह बरसट ने भारत रत्न डॉ अंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर करवाए गए कार्यक्रम में शिरकत की

जालंधर- भारत रतन और भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाने के लिए जालंधर लोकसभा क्षेत्र के गांव धीना में श्री गुरु रविदास भवन की मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और जालंधर उपचुनाव के ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने शिरकत की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर हरचंद सिंह बरसट व सुशील कुमार रिंकू का मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में करवाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना भी की।

इस अवसर पर ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर वर्ग के कल्याण में विश्वास रखती है। पार्टी द्वारा बिना किसी भेदभाव के जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। वहीं जालंधर उपचुनाव के ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य में किये जा रहे कार्यों और जनता की नीतियों को लेकर लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है । उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव के लिए उन्हें मिल रहे लोगों के समर्थन से साफ है कि जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है।

इस मौके पर आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट सहित विधायक अशोक पारासर, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुरिंदर सिंह सोढ़ी, अमरीक सिंह बांगड़, राजिंदर सिंह रहल, गुरसेवक सिंह गैरी, सुखजिंदर सिंह संधू आदि मौजूद रहे।

Loading

Scroll to Top