ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ

आम आदमी पार्टी के नेता हरचंद सिंह बरसट ने ईद मिलन समारोह में की शिरकत

मुस्लिम भाईचारे के लोगों को दी ईद की मुबारकबाद

जालंधर- आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक विंग पंजाब के प्रधान बारी सलमानी के जालंधर स्थित आवास पर आज ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट बतौर मुख्य के अतिथि के तौर पर पहुंचे और मुस्लिम भाईचारे के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

जालंधर उपचुनाव के ‘आप’ के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू भी इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के लोगो को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर अल्पसंख्यक विंग पंजाब के प्रधान बारी सलमानी ने ‘आप’ नेता हरचंद सिंह बरसट और जालंधर लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को फूल और शाल देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, अब्दुल नासिर टीपू, अफगान सलमानी, मौलाना शफीक, मोहम्मद मुस्तफा, रियाज सलमानी समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईचारे के लोग मौजूद थे।

Loading

Scroll to Top