ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
डीएवी यूनिवर्सिटी में "शिंदा शिंदा नो पापा" की स्टार कास्ट ने किया स्टूडेंट्स का मनोरंजन ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY

ख्यमंत्री द्वारा गेंहू की बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी नही करवाना निंदनीय: सरदार सुखबीर सिंह  बादल

कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र से गेंहू की फसल को हुए नुकसान को प्राकृतिक आपदा घोषित कर,राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के तहत मुआवजे की  मांग करें

जालंधर : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष  सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज आम आदमी पार्टी सरकार से गेंहू की फसल को हुए नुकसान की गिरदावरी नही करवाने पर निंदा करते हुए कहा कि कि यदि शीघ्र ऐसा नही किया गया तो किसानों को मुआवजे से हाथ धोना पड़ेगा क्योंकि उन्हे एक सप्ताह के भीतर हल जोतने के लिए मजबूर होंगें।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भगंवत मान उसी कार्यप्रणाली को अपना रहे, जो पहले गेंहू और कपास की फसलों के खराब होने के दौरान खोखले वादे किए गए, लेकिन कोई मुआवजा नही दिया गया। उन्होने कहा कि अब भी राजस्व अधिकारियों पर गेंहू की फसल का नुकसान 33 फीसदी कम दिखाने का दबाव है ताकि किसानों को मुआवजा नही मिल सके’’।

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लगातार बारिश और ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण गेंहू की फसल को हुए नुकसान को अब तक प्राकृतिक आपदा घोषित नही किया गया है। उन्होने कहा, ‘‘ आप पार्टी की सरकार ने इस संबंध में केंद्र से संपर्क नही किया है तथा उसे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तुरंत ऐसा करना चाहिए’’।

अकाली दल अध्यक्ष ने किसानों के प्रति मुख्यमंत्री के अंसवेदनशील रवैये पर हैरानी जताते हुए कहा कि भगवंत मान किसानों की सहायता के लिए आगे आने के बजाय अपने बाॅस अरविंद केजरीवाल के प्रचार के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाने में व्यस्त हैं। उन्होने कहा कि हाल ही में मान आप पार्टी के प्रचार के लिए  केजरीवाल के साथ असम गए थे। उन्होने कहा कि देश भर में केजरीवाल के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए रोजाना करोड़ों रूपये बर्बाद किए जा रहे हैं, जबकि राज्य के किसान फसल को हुए नुकसान के लिए मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं’’।

सरदार बादल ने मीडिया को गलत तरीके से दबाने के लिए कड़ी निंदा की। उन्होने कहा कि कई वेब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, तथा वहीं कई पत्रकारों को झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। उन्होने कहा, ‘‘ आप पार्टी की सरकार पत्रकारों को धमकाने के लिए सतर्कता विभाग का दुरूपयोग कर रही है।

एक सवाल के जवाब में सरदार बादल ने बताया कि जालंधर संसदीय उपचुनाव के लिए शिअद-बसपा उम्मीदवार की घोषणा गठबंधन की  काॅर्डिनेशन कमेटी की  मीटिंग के बाद की जाएगी।

Loading

Scroll to Top