ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ

डिप्टी कमिशनर ने 21 साल से जालंधर में रह रहे पाकिस्तानी परिवार को नागरिकता की शपथ दिलाई

ज़रूरी औपचारिकता पूरी होने उपरांत सिटिजन सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा: घनश्याम थोरी

जालंधर- डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी की तरफ से आज 21 साल से जालंधर में रह रहे पाकिस्तानी परिवार, जिनकी तरफ से भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई किया गया था, को रस्मी तौर पर नागरिकता की शपथ दिलायी गई। परिवार को शपथ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में दिलायी गई, जबकि नागरिकता सम्बन्धित प्रक्रिया पूरी करने के बाद नागरिकता सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा।

                डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने इस सम्बन्धित जानकारी देते बताया कि गोपाल चंद, गुरदयाल चंद (दोनों भाई) और शीला वंती पत्नी गुरदयाल चंद साल 2001 में सियालकोट पाकिस्तान छोड़ कर आ कर बस्ती गुजाँ जालंधर में बस गए थे। परिवार की तरफ से भारतीय नागरिकता के लिए 6महीने पहले Indiancitizenshiponline.nic.in पर आवेदन किया गया था, जिनको अपेक्षित प्रक्रिया पूरी करने उपरांत आज नागरिकता की शपथ दिलाई गई। जबकि इस सम्बन्धित ज़रूरी औपचारिकता पूरी होने के बाद नागरिकता सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा।

                इस दौरान गोपाल चंद ने शपथ दिलाने के बाद बताया कि उनकी तरफ से 2009 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया गया था और 6महीने पहले आनलाइन आवेदन किया गया। जिसके बाद आज उनको नागरिकता की शपथ दिलायी गयी है ।

इस मौके उनके साथ उनके पारिवारिक मैंबर गुरदयाल चंद और शीलावंती भी मौजूद थे।

Loading

Scroll to Top