ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ

प्रधानमंत्री मोदी की विकासशील नीतियों से प्रभावित होकर युवा कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा ली गई भाजपा की सदस्यता

युवा मोर्चा ने हमेशा पार्टी में अहम भूमिका निभाई–पंकज जुल्का

जालंधर ( Sukhwinder Singh) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रधान पंकज जुल्का के नेतृत्व में कॉलेज के होनहार युवा विद्यार्थियों द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा ,जिला महामंत्री अशोक सरीन,राजेश कपूर,अर्जुन त्रेहन,भगवंत प्रभाकर,सुधीर अहीर उपस्थित थे।सुशील शर्मा ने सभी युवा साथियों का पार्टी में आने पर स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि कहा कि युवा किसी भी देश की रीड की हड्डी होते हैं देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं का बड़ा अहम योगदान होता है। पंकज जुल्का ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और देश की बागडोर में इन सभी का अहम योगदान रहेगा।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की इतिहास की बात की जाये तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अनुराग ठाकुर भी युवा मोर्चा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा युवा चेहरों को पार्टी में अहम पदों पर आसीन किया है।उन्होंने कहा कि आज जहाँ युवा विद्यार्थियों ने पार्टी की नीतियों के साथ साथ मोदी जी की राष्ट्रवादी विचारधारा पर भी विश्वास किया है।पंकज जुल्का ने सभी युवा साथियों का पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक अभिनंदन किया है।युवा सदस्य धीरज पांडे ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश का भला चाहती है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे शहर के अलग अलग शिक्षण संस्थानों से युवाओं को पार्टी में जॉइन करवाया जायेगा।इस अवसर पर सदस्यता लेने वाले युवा साथियों में धीरज पांडे,तनव शर्मा ,अभिषेक कुमार, आकाश,प्रियांशु ,दीपक, ऋषि ,विकास ,कैलाश सिंह,नीतीश कुमार,अमन चौहान,अमनप्रीत शामिल थे।

Loading

Scroll to Top