ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ

राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मन्दिर में 54वें शिलान्यास दिवस पर करवाया विशाल जागरण

जालंधर (Sukhwinder Singh ): राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर में 13 फरवरी 2023 दिन सोमवार को मां का जागरण व 54वां शिलान्यास दिवस बड़ी धूमधाम व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ 9 बजे झंडे की रसम से किया गया। जिसमें विशेष रूप से सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, आखरी उम्मीद वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान जतिंदरपाल सिंह मुख्य तौर पर शामिल हुए।
जागरण के आरंभ में प्रथम पूजा अशोक दौलतानी, ममता दोलतानी, पुनीत जैन,अंजू जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा की गई। पश्चात मां देवी राजरानी जी द्वारा झंडे की रस्म अदा की गई।
जिसमें पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया एवं पार्षद जसपाल कौर भाटिया, पूर्व विधायक सुशील रिंकू, अभिषेक
लोच, सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा, आखरी उम्मीद वैल्फेयर सोसायटी मुख्य जतिंदर सिंह उपस्थित हुए। इस पश्चात मां देवी राज रानी जी और मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री कैलाश बब्बर के पुत्र जतिन बब्बर, विजय दुआ, सुषमिंद्र नैय्यर, सुरिंदर कुमार, सतीश बब्बर, ज्योति बब्बर,पुनीत जैन अन्य सदस्यों द्वारा सभी आए हुए मेहमानों को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया गया।
इस पश्चात पंकज ठाकुर एंड पार्टी, कुमार सोनू एंड पार्टी द्वारा मां का गुणगान किया गया कर संगत को निहाल किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां देवी राज रानी जी द्वारा लगाए गए लंगर की सेवा लंगर इंचार्ज पवन नागपाल,राम किशन नानू, राजिंदर कुमार व अन्य मेंब्रो द्वारा पूरी रात की गई । आखरी उम्मीद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से फ्रूट चाट का लंगर भी लगाया गया।

Loading

Scroll to Top