ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ

मोदी सरकार का अमृतकाल बजट ‘फ्युचर ऑफ इंड़िया’ का बजट है: जीवन गुप्ता

केंद्रीय बजट में राष्ट्र के उत्थान व समाज के हर वर्ग का रखा गया ध्यान: जीवन गुप्ता

प्रधानमंत्री मोदी के सटीक नेतृत्व व मार्गदर्शन के चलते आज भारत विश्व में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना: जीवन गुप्ता

जालंधर ( Jatinder Rawat  ), भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने केन्द्रिय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन द्वारा संसद में केंद्र की मोदी सरकार के पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार के अमृतकालीन इतिहासिक बजट में नए भारत’ की समृद्धि की तस्वीर स्पष्ट दिखाई देती है। मोदी सरकार के अमृतकाल के इस बजट में सभी लोगों को कुछ न कुछ दिया गया है। भारत के मॉडल को दुनिया स्वीकार कर रही है। भारत आगे बढ़ रहा है और संपूर्ण विश्व भारत का आर्थिक विकास देख रहा है। आज के बजट में महिला का सम्मान बढ़ा है। फ्युचर ऑफ इंड़िया का आज बजट है।

          जीवन गुप्ता ने कहा कि अब 7 लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को टैक्स नहीं देना होगा। मोदी सरकार ने वर्तमान केंद्रीय बजट में गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है। मोदी सरकार का बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में सभी लोगों को कुछ न कुछ दिया गया है। इस बजट से जहाँ मध्यम वर्ग को बहुत राहत मिलेगी, वहीं देश की आम जनता के लिए ये बजट बहुत अच्छा साबित सिद्ध होगा। मंहगाई के दौर में टैक्स में छूट की सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख कर दी। अब 7 लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को टैक्स नहीं देना होगा।

          जीवन गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार का बजट समाज के सभी वर्गों के उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बजट है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड महामारी के दौरान और उसके बाद भारत ने बहुत तेजी से रिकवरी की है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार भी आज भारत में सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हो रही है। अन्य देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी है। 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 10वें स्थान पर था और आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के सटीक नेतृत्व व मार्गदर्शन के चलते भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 5वें स्थान पर है। इस बजट में अगले 25 वर्षों के लिए भारत कैसे आगे बढ़े, उसकी बहुत मज़बूत नींव रखी गई है। इससे अच्छा बजट हो ही नहीं सकता।

Loading

Scroll to Top