ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,... ਦੇਸ਼ 'ਚ ਮੋਦੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਨਹੀਂ, ਜੇਕਰ ਹੁੰਦੀ ਤਾਂ ਭਾਜਪਾ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਤੇ ਸੋਰੇਨ ਨੂੰ ਜੇਲ੍ਹ 'ਚ ਨਾ ਸੁੱਟਦੀ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸ਼ੰਭੂ ਰੇਲਵੇ ਟ੍ਰੈਕ 'ਤੇ ਛੇਵੇਂ ਦਿਨ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ’ਚ ਆਏ ਬੈਂਸ ਭਰਾ ਸੰਤੋਖ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ BJP ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਿਮਾਚਲ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਹਿ-ਇੰਚਾਰਜ ਤਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार

12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी: मनप्रीत कौर करेंगी पंजाब टीम की कप्तानी

जालंधर(Rawat ) अमृतसर जिला की मनप्रीत कौर 23 मार्च से आंध्र प्रदेश में शुरू होने वाली 12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हाकी टीम की कप्तानी करेंगी।

भारत के प्रमुख हॉकी संगठन हॉकी इंडिया द्वारा हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद नियुक्त हॉकी पंजाब की एडहॉक कमेटी के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के अनुसार 23 मार्च से 3 अप्रैल तक काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित होने वाली  12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हॉकी टीम का नेतृत्व अमृतसर जिले की मनप्रीत कौर करेंगी । उनके अनुसार पंजाब जूनियर महिला हॉकी टीम में शरणजीत कौर, मनप्रीत कौर, अमरीन हामिद, चेवांग तमांग, वैशाली शर्मा, अमनदीप कौर, स्नेहा सभरवाल, अंजलि पंवार, सुखजीत कौर और मेघा (सभी अमृतसर), माहिकप्रीत कौर और सोमा (एल.पी.यू.), मिताली (उप कप्तान-बठिंडा), सुखप्रीत कौर (पीआईएस बादल), सविना रानी और मुस्कानप्रीत (दोनों मोहाली) को शामिल किया गया है जबकि अमरजीत सिंह पंजाब टीम के कोच होंगे।

इस बीच, हॉकी इंडिया ने निलंबित हॉकी पंजाब के  अध्यक्ष नितिन कोहली और सचिव ओलंपियन परगट सिंह को हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय तदर्थ समिति के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीमों की भागीदारी के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल को पूरा करने के लिए तदर्थ समिति के सदस्य को ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया है।

Scroll to Top